The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कुरुद नगर में मनमोहक रूपों में विराजित हुए भगवान गणेश

Spread the love

कुरुद।प्रतिवर्ष की परंपरा के तहत नगर के विभिन्न चौक-चौराहों सहित सार्वजनिक स्थलों पर विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्तियों की स्थापना की गई है।भादो के पवित्र महीने में हर साल 11 दिनों तक घर-घर विराजने वाले लंबोदर महाराज भक्ति से पूरा वातावरण गणेशमय हो गया है,वंही उसकी पूजा अर्चना करके आमजन बल ,बुद्धि ,ज्ञान और जींवन में खुशहाली की प्राप्ति की कामना में लगे हुए है।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संजय नगर  ,डिपो रोड ,नया तालाब कारगिल चौक , सरोजनी चौक ,डबरापारा, ब्राह्मण पारा , हुतात्मा चौक ,पुराना बाजार ,थाना चौक ,गांधी चौक ,बजरंग चौक,नया बाजार,इंदिरा नगर ,धोबनी तालाब रोड,दानीपारा ,सिरसा चौक ,शंकर पारा ,शहीद वीर नारायण सिंह चौक दुर्गा मंच,तहसील आफिस के पास सहित विभिन्न स्थानों में पंडालों को आकर्षक रूप से सजाकर गजाजन स्वामी जी की मनमोहक प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।जिससे मनमोहकता भरा वातावरण निर्मित हो रहा है।यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।
”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor