The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर को मिलेगा पर्यटन स्थल का दर्जा

Spread the love

रायपुर। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर को राज्य शासन द्वारा धार्मिक पर्यटन स्थल के लिए रुप में चिन्हांकित किया गया और योजना तैयार होने के बाद इसका क्रियान्वयन कराया जाएगा। यह जानकारी विधायक रामकुमार यादव के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधानसभा में दिए।
विधायक रामकुमार यादव द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में मंत्री अग्रवाल ने बताया कि मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर, ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हांकित है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के कार्यालयीन आदेश क्रमांक 1521/प.मं./2004 दिनांक 09.06.2004 द्वारा मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर को ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल की श्रेणी में राज्य के चिन्हांकित पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। विगत दो वर्षों में मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास हेतु विभाग द्वारा राशि स्वीकृत नहीं की गयी है। शक्तिपीठ कॉरिडोर सर्किट योजना में राज्य के 5 प्रमुख देवी मंदिरों में मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर-चन्द्रपुर शामिल है जिसके विकास हेतु योजना तैयार की जा रही है। योजना तैयार होने उपरान्त इसका क्रियान्वयन कराया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *