The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

महिलाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास व रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने”MAIC सॉलिटेयर समारोह” आयोजित

Spread the love

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक) द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निखार एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मैक सॉलिटेयर श्रृंखला के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को जीवन प्रबंधन, स्वास्थ्य जागरूकता, पारिवारिक मूल्यों, वित्तीय साक्षरता तथा आत्मविश्वास विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जोड़ना है।
इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के चेयरमेन रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल, सेक्रेटरी सरिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इसी श्रृंखला में ”Balanced Life & Family Values” विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें प्रसिद्ध वक्ता एवं डायरेक्टर आई सी टी जेसी रजनी चंद्रवंशी ने प्रशिक्षार्थियों को संतुलित जीवन शैली, पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
इसके अतिरिक्त “Life Span vs Health Span for Longevity” विषय पर आयोजित सत्र में डॉ. नीता कंवर ने स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए आवश्यक आदतों, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य संतुलन तथा स्वास्थ्यपूर्ण दिनचर्या के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
“Financial Planning Session” के अंतर्गत वित्तीय विशेषज्ञ तनमय आचार्य ने विद्यार्थियों को वित्तीय योजना, बजट प्रबंधन, स्मार्ट निवेश, आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षित भविष्य निर्माण के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराया। प्रशिक्षार्थियों ने इन सत्रों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अनेक उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त कीं।
सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों के अंतर्गत 20 मई को महाविद्यालय में Dance Competition का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षार्थियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैक सॉलिटेयर कार्यक्रम का समापन 21 मई को Closing Ceremony के रूप में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर में सुबह 11:30 बजे किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति थी।
इस दौरान फैशन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। फैशन शो में प्रतिभागियों ने विभिन्न थीम पर आधारित प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, संगीत एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। इस कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
यह आयोजन MAIC Solitaire की सफल यात्रा, सीखने के अनुभवों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा। कार्यक्रम के दौरान संस्था की प्राचार्य डॉ. जैसमीन जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के विकास के लिए एक उल्लेखनीय प्रयास हैं। सेक्रेटरी सरिता अग्रवाल ने कहा कि मैक सॉलिटेयर महिलाओं में छुपी प्रतिभा को बाहर लाने का अच्छा प्रयास है। पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल ने प्रशिक्षार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक अभिरुचि एवं सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
समारोह में अतिथियों ने “टाइम्स ऑफ मैक यूनाइटेड” मैगजीन का विमोचन किया। उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की भव्यता एवं उत्कृष्ट आयोजन की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति एवं मैक परिवार ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *