The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhSports

साइना नेहवाल को हराने वाली मालविका बंसोड़ को दुर्ग की आकर्षी कश्यप ने दी मात,बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमी फाइनल में बनाई जगह

Spread the love

THEPOPATLAL दुर्ग की बैडमिंटन प्लेयर आकर्षी कश्यप ने नई दिल्ली में चल रहे इंडिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर किया है। आकर्षी ने क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल को हराने वाली महाराष्ट्र की मालविका बंसोड़ को मात दी है। इस मैच के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर से कहा कि उनका लक्ष्य है कि वह पेरिस में होने वाले 2024 ओलंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करें और देश के लिए गोल्ड जीतकर लाएं। शुक्रवार को 20 वर्षीय आकर्षी ने मालविका बंसोड़ को 21-12, 21-15 से हराया । विश्व में 76वें स्थान की रैंकिग के साथ खेलने वाली छत्तीसगढ़ राज्य की इकलौती खिलाड़ी आकर्षी की रैंकिंग इस मैच के बाद सुधरेगी। वो लगातार दो सालों से सीनियर रैंकिंग में इंडिया नंबर-1 बनीं हुई हैं। उसकी यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गई क्योंकि मालविका ने एक दिन पहले ही ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल को इसी टूर्नामेंट में हराया था। इस जीत के साथ आकर्षी इंडिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमी फाइनल में पहुंच गई हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *