The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आदमखोर तेंदुआ ने फिर से ली एक मासूम बच्ची की जान

Spread the love

धमतरी/रायपुर । नगरी वन परिक्षेत्र के मुकुंदपुर गाँव में एक आदमखोर तेंदुए ने 12 वर्षीय बालिका की जान ले ली है।मिली जानकारी के अनुसार दीपांजलि साथियों के साथ जलाऊ लकड़ी के लिए गई थी तभी वहां घात लगाए तेंदुए ने बालिका के ऊपर हमला कर दिया और  पहाड़ की ओर घसीट कर ले गया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने शोर मचाया और पार्टियों की ओर बढ़े जिसके बाद  तेंदुआ ने अपने ओर ग्रामीणों को आते देख बालिका के मृत शरीर छोड़कर भाग गया। इस घटना से ग्रामीणों में फिर से दहशत का माहौल बन गया है वही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दे कि 2 माह पहले इसी जगह पर 8 वर्षीय बालक को तेंदुआ ने उतारा था मौत के घाट उतार दिया था।

“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *