The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नाबालिग ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म,बच्ची अस्पताल में भर्ती

Spread the love


सूरजपुर/रायपुर ।सूरजपुर जिले में एक नाबालिग लड़के ने 7 साल की बच्ची को आम का लालच देकर दुष्कर्म किया है। बच्ची पेड़ से आम तोड़ने की कोशिश कर रही थी इसी दौरान नाबालिग ने उसे आम का लालच देकर घर लेकर गया। कुछ घंटे बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ। बच्ची के परिजनों ने सिटी कोतवाली पुलिस में शिकायत की है। पुलिस आरोपी नाबालिग से पूछताछ कर रही है। इधर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि नाबालिग कोरोनाकाल में पढ़ाई करने दिए मोबाइल में पोर्न साइट देखते थे और फिर वैसा ही करते थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को देवनगर में कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। वहीं पर एक एक आम का पेड़ भी है। 7 साल की बच्ची आम तोड़ने का प्रयास कर रही थी। यह देख 12 साल के नाबालिग ने बच्ची को आम का लालच दिया। उसे अपने घर के पीछे ले गया। नाबालिग ने बच्ची को आम दिया और उससे दुष्कर्म किया। यहां से बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची। बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपी नाबालिग से पूछताछ की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor