The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लापता युवती का शव मिला सड़क किनारे,मानसिक स्थिति खराब होने से चल रहा था इलाज

Spread the love

जशपुर।जशपुर में एक युवती का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। परिजनों के अनुसार युवती का मानसिक ​स्थिति ठीक नही है और उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले वह घर से भाग गई थी,जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने बगीचा थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम टटकेला के टोंगरी में एक युवती का शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शिनाख्त करवाई तो पता चला कि शव गीता गुप्ता पुत्री गणेश गुप्ता का था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गीता 17 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे घर से भाग गई थी। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। ​परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती का मानसिक संतुलन चार महीनों से ठीक नहीं था। उसका इलाज भी रांची से चल रहा था। घर से भागते समय वह अपनी सभी दवाइयां साथ लेकर गई थी। वहीं पुलिस को शव के पास ही दवाइयों के खाली रैपर भी मिले थे। आशंका है कि इतनी दवाइयों के ओवरडोज और कीटनाशक पीने से युवती की मौत हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor