The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रेस क्लब कुरूद का मूलचंद सिन्हा बने निर्विरोध अध्यक्ष,पत्रकारों ने जताया हर्ष दी बधाई,चंदन शर्मा उपाध्यक्ष,रूपेश साहू महासचिव

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। प्रेस क्लब कुरूद में निर्वाचन अधिकारी कृपाराम यादव के द्वारा संगठन निर्वाचन की प्रक्रिया आहूत की गई। जिसमे सर्वसम्मती से मूलचंद सिन्हा को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही प्रेस क्लब उपाध्यक्ष चंदन शर्मा, महासचिव रूपेश साहू भी निर्विरोध सर्वसम्मति चुने गए। आज गुरुवार 2 बजे आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी कृपाराम यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महासचिव को बधाई देते हुये कहा कि संस्था से जुडे सभी साथी एक दूसरे का सहयोग करते हुये मिडिया जगत को एक नई पहचान दे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मूलचंद सिन्हा ने कहा कि मै सभी का आभारी हूॅ साथ ही मै आप सभी को विश्वास दिलाता हॅू कि मिडिया जगत से जुडे साथियो के हित में कार्य करने मैं हमेशा तत्पर रहूंगा और इस संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों का निर्वहन करते हुये कार्य करूंगा।
संरक्षक द्वय प्रेमलाल साहू, कृपाराम यादव, वरिष्ठ सदस्य अजय केला, जमाल रिजवी, रवि शर्मा, गणेश साहू, कृपाराम सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष धनसिंह सेन, यशवंत गंजीर, योगेश साहू, दीपक साहू, अभिमन्यु नेताम, घनश्याम साहू आदि पत्रकार साथियों ने गुलाल लगा बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *