The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

जहरीला प्रसाद खाने से 150 से अधिक लोगों की तबियत हुई खराब,स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर कर रही है इलाज

Spread the love

बिहार। वैशाली जिले में जहरीला प्रसाद खाने से 150 से अधिक लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों में ज्‍यादातर बच्‍चे शामिल हैं। इनमें से कुछ को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है तो कुछ का घर पर ही इलाज चल रहा है। डाक्‍टरों के अनुसार सभी फूड प्‍वाइजनिंग के शिकार हुए हैं।
मामला वैशाली जिला के पातेपुर प्रखंड के विशुनपुर गोविंद गांव का है। रविवार को एक शादी समारोह के मौके पर पूजा कराई गई थी। पूजा समाप्‍त होने के बाद गांव के लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद खाने के बाद से ही लोग एक-एक कर बीमार होने लगे। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।लोगों को उल्टी, दस्त, माथे में दर्द के साथ चक्कर आने लगा।
घटना की सूचना म‍िलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। कैंप लगाकर फूड प्वाइजन के शिकार हुए लोगों का इलाज क‍िया जा रहा है। वहीं, गंभीर रूप से बीमार लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए ले भेजा जा रहा है।फिलहाल लोगों का हालात स्‍थ‍िर बनी हुई है। स्वास्थ्य कर्मी गरीब नाथ ठाकुर ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारण लोग बीमार पडे हैं। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं, 90 फीसद लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। सुबह से ही लोगों का इलाज क‍िया जा रहा है।
वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के विशुनपुर गोविंद गांव में दहशत का माहौल है।डाक्‍टरों की टीम अभी भी गांव में कैंप कर रही है। ग्रामीणों ने बताया क‍ि प्रसाद खाने के पांच से छह घंटे के बाद ही लोगों की तबीयत खराब होने लगी थी। शुरू में तो किसी को कुछ पता नहीं चल रहा था, लेकिन जब एक-एक कर लोग बीमार होने लगे तो गांव में हड़कंप मच गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *