भारत भूषण सम्मान से मुन्ना लाल देवदास को नवाजा गया

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। भारत सरकार के नीति आयोग से संबद्ध नेशनल एंटी हरासमेंट फाउंडेशन की ओर से भारत भूषण सम्मान समारोह 2021का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आदित्य हाॅटल में आयोजित इस सम्मान समारोह में भारत देश के विभिन्न राज्यों से 60 श्रेष्ठ व्यक्तियों को भारत भूषण सम्मान 2021से नवाजा गया । जिसमें छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधान पाठक एवं साहित्यकार मुन्ना लाल देवदास का भी नाम है।
भारत भूषण सम्मान के लिए नेशनल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा ,साहित्य ,कला संस्कृति, पर्यावरण, समाज सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वालों से पूरे देश भर से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थी। जिसका जूरी मेम्बरों द्वारा गहन निरीक्षण परीक्षण किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से गरियाबंद जिला के ब्लाक फिन्गेश्वर में शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा के राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधान पाठक एवं साहित्यकार मुन्ना लाल देवदास का नाम भारत भूषण सम्मान के लिए चयनित हुआ। जो हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश और गरियाबंद जिला के लिए गर्व की बात है। शिक्षा ,साहित्य ,लोककला संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित मुन्ना लाल देवदास को इसके पूर्व भी अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिल चुके हैं।
भोपाल में आयोजित भारत भूषण सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बॉलीवुड के एक्टर डायरेक्टर अहमद खान, डायरेक्टर सुनील सोनईया,महाराष्ट्र के वरिष्ठ खेल अधिकारी अमित जी, एन ए एच एफ के डायरेक्टर जनरल डा. जे के सुब्रमनियन, वाइस चांसलर डा. डी के अमराजर, असम की समाज सेविका तेजस्विनी द्वारा मुन्नालाल देवदास को सम्मान पत्र, ट्राफी व मैडल प्रदान कर भारत भूषण सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया । इस सम्मान समारोह मंच में उपस्थित सभी अतिथियों को देवदास ने सबसे पहले अपनी अनमोल कृति छत्तीसगढ़ की बेटी कौशल्या पत्रिका छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से भेंट की।
भारत भूषण सम्मान अपने आप में अद्वितीय सम्मान है। इस अद्वितीय सम्मान को प्राप्त करके राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधान पाठक एवं साहित्यकार मुन्नालाल देवदास ने कहा कि यह सम्मान मुझे छत्तीसगढ़ की समस्त जनता के आशीर्वाद से मिला है।उन्होंने सभी सम्माननीय शुभचिंतकों का हृदय से आभार और कृतज्ञता ज्ञापित किया है।
बहुआयामी प्रतिभा के धनी मुन्नालाल देवदास को भारत भूषण सम्मान मिलने पर समाज के सभी वर्ग के लोगों के द्वारा उन्हें बधाईयाँ और शुभकामनाएं दी जा रही है जिनमें प्रमुख है गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत राजेश्री डाॅ राम सुंदरदास,महामंडलेश्वर गोवर्धन शरण व्यास, छत्तीसगढ़ श्रीमंडल स्वामी उमेशानंद गिरी महाराज, महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, प्रथम पंचायत मंत्री एवं विधायक अमितेश शुक्ल, विधायक डमरुधर पुजारी, पूर्व सांसद चन्दू लाल साहू, पू. विधायक संतोष उपाध्याय, गरियाबंद कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर, जिला पंचायत सी ई ओ संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर, डी एम सी श्याम चन्द्राकार, विकास खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्रा, बी आर सी कंवर सर, प्राचार्य एम आर रात्रे,नेशनल एवार्डी टीचर फोरम छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अशोक गोस्वामी, प्रांतीय अध्यक्ष गोपाल वर्मा तुलसी मानस प्रतिष्ठान, अर्जुन पुरी गोस्वामी अध्यक्ष राज मानस संघ धमतरी, पुरुषोत्तम चन्द्राकार अध्यक्ष मम राजीव लोचन जिला मानस संघ गरियाबंद, समस्त संकुल समन्वयक, सरपंच संघ अध्यक्ष होमन लाल साहू, जनपद अध्यक्ष मती पुष्पा साहू, उपाध्यक्ष योगेश साहू, निषाद समाज अध्यक्ष दानसिंग निषाद, दिव्यांग संघ अध्यक्ष जागेश्वर साहू, उमेश श्रीवास उपाध्यक्ष हिन्दी साहित्य भारती गरियाबंद, वीरेन्द्र साहू अध्यक्ष रत्नाँचल साहित्य परिषद, टीकम सेन अध्यक्ष प्रयाग साहित्य समिति राजिम, श्रवण कुमार प्रखर संगम साहित्य समिति, गालव साहू अध्यक्ष माता कौशल्या जन्मभूमि सेवा संस्थान चंदखुरी,सरपंच गणेश डहरिया, ग्राम सभा अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, अरविंद राव चौहान, समस्त कोपरा नगरवासी, शिक्षक शिक्षिका और छात्र छात्राएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.