Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सांस्कृतिक कार्यक्रम से नए कलाकार उभर कर सामने आते है, बोरसी में डीजे डांस में झूमे दर्शक

Spread the love
”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। समीपस्थ ग्राम बोरसी के बजरंग चौक में नवरात्रि के पावन अवसर पर भब्य डी जे डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि रमेश कुमार साहू, विशेष अतिथि खेलावन राम साहू व अध्यक्षता देवलाल पटेल ने किया।सर्वप्रथम अतिथियो ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश साहू ने कहा-संस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों के कला का विकास होता है। नए कलाकार उभर कर आते है। मंच अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा माध्यम है।
कार्यक्रम के प्रथम कड़ी देवा श्री देवा के गीत से किया गया जिसमें धनंजय ,हिमांशु,रिषभ, औऱ राज ने कार्यक्रम के शुरुआत में ही लोगों को झुमने के लिए मजबूर कर दिया।इसी तरह कुंवार महीना माटी के दीया नृत्य में साक्षी,मधु करीना, अंजू ने अपने नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। छ ग के राज गीत अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार नृत्य में रिक्की साक्षी रिया माया ने लोगों को अपने नृत्य से सबको भावविभोर दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ईश्वर, राजा,मोहित ,हिरामन रोहित, आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। संचालन युवा कवि डॉ मोती लाल साहू ने किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor