The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छ.ग.पेंशनर्स समाज द्वारा नये सदस्यों का किया गया सम्मान

Spread the love
“संतोष सोनकर जर्नलिस्ट”

राजिम । छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज तहसील ईकाई राजिम का मासिक बैठक दिनांक 5 मार्च को पेंशनर्स समाज भवन राजिम में आयोजित किया गया, जिसमें पाँच नये सदस्यों वीरेंद्र शर्मा, ईश्वर पटेल,वरुणेन्द़ खरे, श्रीपुनारद वर्मा कमलनारायण देवांगन का पेंशनर्स समाज का सदस्यता ग्रहण करने पर श्रीफल भेंट कर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी गरियाबंद के जिला चिकित्सा अधिकारी नवरत्ने के सहयोग से पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजिम के चिकित्सकों द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं भगवान राजीवलोचन के छायाचित्र का पूजन कर किया गया। मार्च माह में जन्मदिन वाले बैशाखूराम साहू अध्यक्ष पेंशनर्स समाज तहसील ईकाई राजिम, डाँ. रामानंद गुप्ता, ईश्वर पटेल, रोमनलाल साहू, सहित तेरहसदस्यों को जन्मदिन बधाई पत्र देकर सम्मानित किया। विक्रम मेघवानी सलाहकार पेंशनर समाज ने दिनांक 6 मार्च को राजिम में आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान की जानकारी देते हुए स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील किए। इस अवसर पर योगेश्वर पुरी गोस्वामी सहसचिव ने प्रान्तीय बैठक में दिए निर्देशों एवं जानकारियों से सदस्यों को अवगत कराए। अध्यक्ष बैशाखूराम साहू सहित अनेकों साथियों ने अपने उद्गार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन सचिव व्यासनारायण चतुर्वेदी जी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन सदाराम साहू कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत साथी रामगुलाल गंधर्व को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *