The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नया मोड़, पीड़िता के दादा आरोपी से पैसे लेते दिखे

Spread the love

धरसीवां। धरसीवां में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। वीडियो में पीड़िता के दादा आरोपी पक्ष से रुपए लेते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा है।
एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया वीडियो में आरोपी पक्ष से पीड़िता के दादा द्वारा रुपए लेते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। इसी आधार पर पूरे मामले की पुनः समीक्षा की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को पुलिस पहले से ही गंभीरता से ले रही है। इसकी विवेचना के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में सिलयारी चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को निलंबित किया जा चुका है। इस मामले की जांच धरसीवां थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान को सौंपी गई है।
गौरतलब है कि जांच के दौरान यह सामने आया था कि नाबालिग के कथित बॉयफ्रेंड और उसके साथी ने अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *