The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा प्रतिष्ठित श्रम यशस्वी पुरस्कार से सम्मानित

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। संयंत्र में दुर्घटना रोकने के किये किये गए प्रयासों एवं सुरक्षा उपायों को लेकर एनटीपीसी कोरबा को महाराजा रामानुराज प्रताप सिंहदेव स्मृति “श्रम यशस्वी पुरुस्कार 2020-2021 से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के राजधानी में चल रहे राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कर कमलो द्वारा बिस्वरूप बसु, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी कोरबा को पुरस्कृत किया एवं अपनी बधाइयाँ प्रेषित की |

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भी बसु को पुरस्कार के लिए बधाई दी। एनटीपीसी कोरबा सुरक्षा के लिये कटिबद्ध है एवं सुरक्षा मानकों को सर्वप्रथम रख के संयंत्र का परिचालन करता है | इसके परिणामस्वरुप पिछले वित्तीय वर्ष में सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के किये एनटीपीसी कोरबा को ये सम्मान प्रस्तुत किया गया है |

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor