The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

23 जुलाई को लाटरी से होगा राजिम आत्मानंद स्कूल में छात्रों का चयन,पात्र अपात्र देखने पहुंच रहे विद्यालय में पालक

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”
राजिम । शहर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पात्र, अपात्र लिस्ट देखने के लिए पालकगण परिसर में पहुंच रहे हैं। बताना होगा कि गरियाबंद जिले के राजिम में इसी सत्र से स्वामी आत्मानंद विद्यालय खुला हुआ है जिसमें प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है। ऑनलाइन प्रवेश 1 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक चला। उसके बाद छंटनी का कार्य लगातार चल रहा था। पूर्ण होने के पश्चात लिस्टिंग किया गया और सूची टांग दी गई है। जानकारी के मुताबिक 23 जुलाई दिन शनिवार को सुबह 9:30 बजे लाटरी पद्धति से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण किया जाएगा। इस संबंध में पोपटलाल डॉट इन न्यूज़ ने लगातार समाचार प्रकाशित कर स्कूल शिक्षा विभाग का ध्यानाकर्षण कराया। नतीजा 23 जुलाई को लाटरी पद्धति से चयन किया जाएगा। बताया जाता है कि ऑनलाइन 2000 से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं इनमें से अंग्रेजी माध्यम के 700 से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं जिस पर लाटरी पद्धति से चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक कक्षाओं के लिए 50 सीट सुनिश्चित किया गया है। पहली से बारहवीं तक 12 कक्षाओं में दर्ज संख्या 50 के अनुसार 600 छात्र छात्राओं का प्रवेश होगा। गरियाबंद जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय में जिनमें फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर, गरियाबंद, देवभोग में पिछले सत्र से ही स्वामी आत्मानंद विद्यालय खुल चुके हैं यहां पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है परंतु राजिम में इस बार नए स्कूल खुलने से जुलाई भी बीतने को है और अभी भी प्रवेश प्रक्रिया ही चल रही है। कक्षा कब से लगेगी पालक एवं बच्चों में उत्सुकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *