The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला सुरक्षा”अभिव्यक्ति” जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन मारदा पोटी गांव के महिलाओं को अभिव्यक्ति एप,ऑनलाईन ठगी,सायबर ठगी के संबंध में दी गई जानकारी

Spread the love
“दीपक साहू जर्नलिस्ट”

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं डीएसपी.आईयूसीएडब्लू सारिका के मार्गदर्शन में एवं शक्ति टीम प्रभारी रीना नीलम कुजूर एवं टीम द्वारा आज दिनांक 10 मार्च को ग्राम मारदा पोटी के महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय नया रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रारंभ किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई। अभिव्यक्ति ऐप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से बनाया गया है।इस एप्लीकेशन में महिलाएं, बालिकाएं अपनी समस्या ऑनलाइन दर्ज करा सकती हैं,साथ ही ऑनलाइन अपनी शिकायतों के निराकरण का स्टेटस भी देख सकती हैं । महिलाओं एवं बच्चों को सायबर सुरक्षा एवं छेड़छाड़ ,पोक्सो एक्ट,पिड़ित क्षतिपूर्ति योजना एवं घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देकर ऐप डाउनलोड कराया गया एवं पंपलेट वितरण किया गया जहॉ पर गांव की महिलायें एवं बालिकाये बहुत संख्या में उपस्थित थे।शक्ति टीम के प्रभारी एवं महिला आरक्षक तनुजा कंवर, लक्ष्मी नागवंशी, महेश्वरी सिदार द्वारा प्रतिदिन अलग अलग जगहों पर पंप्लेट बांटकर महिलाओं, एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor