The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

एक बार फिर मंत्री अकबर के निज सहायक ने सड़क दुर्घटना में घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा।
मोहम्मद अकबर के निज सहायक कीर्तन शुक्ला ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की. आज प्रातः 10 बजे अपनी ड्यूटी पर आते समय सहसपुर लोहारा से आगे तालपुर-बिरनपुर चौक उन्होंने देखा कि एक महिला मोटरसाइकिल से गिरकर घायल अवस्था में पड़ी है. दर्द से व्याकुल महिला को मदद करते हुए श्री शुक्ला ने 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा पहुंचाने में मदद की तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ खरसन को फोन कर थोड़ी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा. घायल महिला का नाम श्रीमती रंभा मेरावी पति दयालु मेरावी है तथा ग्राम भिंभौरी विकासखंड सहसपुर लोहारा की निवासी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *