The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराब तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,65 पाव अंग्रेजी शराब जब्त

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । पुलिस चौकी चिखली प्रभारी शक्ति सिंह ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अलेक्जेंडर कीरो के मार्गदर्शन में शक्ति सिंह द्वारा अपने मुखबिरों की सूचना पर भेडिकला की ओर से मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AL 8875 को रोककर कोमल यादव पिता परस राम यादव निवासी गठला से पूछताछ करने पर व तलाशी लेने पर 65 पाव अंग्रेजी शराब अवैध रूप से ले जाते पाया गया जिसकी कीमत लगभग 7800 रुपये है को जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2)के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor