The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ऑपरेशन मुस्कान , नाबालिग हैदराबाद से बरामद,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। दिनांक 06-12 को प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी नाबालिग बेटी सुबह 7 बजे से घर से कहीं चली गई है तथा ऐसी आशंका व्यक्त की कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर कही ले गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक के.के.पटेल के मार्गदर्शन में उक्त युवती की तलाश शुरू की गई। इस बीच जानकारी मिली कि नाबालिग बच्ची को ग्राम ढारा निवासी हेमंत वर्मा जो कि पीड़िता की सगी मौसी का लड़का है ले जाकर हैदराबाद में रखा है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर उप निरीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में टीम ने हैदराबाद के बंजारा हिल से बच्ची को बरामद किया व आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। प्रकरण के दो अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *