The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शादी समारोह से पिता लौटे तब बेटे की घर में मिली खून से लथपथ….

Spread the love

बेमेतरा। एक युवक की उसकी के घर में गला काटकर किसी ने हंसिया से हत्या कर दिया। युवक का परिवार शादी समारोह में बाहर गया हुआ था वहां से वापस जब उसका पिता लौटा तो घर बेटे की खून से लथपथ लाश देखकर पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर जांच में जुटी है। मृतक का नाम किशन साहू उम्र 19 वर्ष बताया जा रहा है। मामला नादघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदन चौकी के ग्राम बिटकुली का है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशन साहू का परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया हुआ था। जब मृतक का पिता नकुल साहू घर आए तो अपने पुत्र की खून से लथपथ लाश देखी। इसके बाद पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेमेतरा एसपी धर्मेंद्र छवई सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या अज्ञात व्यक्ति ने गला काटकर किया है। पुलिस ने पंचनामा कर लिया है। वही मामले में जांच के लिए पुरानी रंजिश, प्रेम-प्रसंग सहित अन्य एंगल से जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *