शादी समारोह में भोजन करने के बाद 8 बच्चों समेत 18 ग्रामीणों की तबियत बिगड़ी,अस्पताल में चल रहा है इलाज
कोरबा/रायपुर। कोरबा जिले में एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद 8 बच्चे समेत 18 ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कुसमुंडा थाना अंतर्गत पाली पडनिया गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार पाली पडनिया गांव में एक शादी कार्यक्रम में भोजन करने के बाद 8 बच्चे समेत 18 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। एक के बाद एक को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद सभी को 108 और 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें 3 बच्चे और एक महिला की हालत गम्भीर है। जिनकी अस्पताल में उपचार चल जारी है।