Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

फिलीस्तीन और श्रीलंका के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गाने के साथ फ्यूजन डांस का किया वीडियो शूट

Spread the love

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने रायपुर आए फिलीस्तीन और श्रीलंका के कलाकारों ने आज रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ी गाने के साथ फ्यूजन डांस का वीडियो शूट किया। छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ इन विदेशी कलाकारों के फ्यूजन डांस में विभिन्न संस्कृति का एक मेल दिखाई देगा। इसी तरह सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कई बेहतरीन अवसर 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश-विदेश के कलाकारों को मिलेंगे। इससे मेहमान कलाकारों को न सिर्फ छत्तीसगढ़ की कला और परम्परा को करीब से जानने का मौका मिलेगा बल्कि यह मंच छत्तीसगढ़िया संस्कृति और परम्परा को ग्लोबल पहचान देगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor