The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

आपराधिक मामला दर्ज होने पर पंचायत सचिव निलंबित

Spread the love

रायगढ़। ग्राम पंचायत मिरीगुड़ा के पंचायत सचिव भीचरण पटेल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्यालय जिला पंचायत रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव पटेल के विरूद्ध थाना पुसौर में धारा 318 (4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ एवं थाना पुसौर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रशासन को मिली। जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के नियम 4 के तहत पंचायत सचिव भीचरण पटेल को निलंबित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *