The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

महाराष्ट्र के गोंदिया में यात्री ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, 50 से अधिक घायल

Spread the love


गोंदिया । महाराष्ट्र के गोंदिया में बुधवार सुबह करीब 2.30 बजे एक ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा एक मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन की टक्कर के बाद हुआ। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी। प्राप्त सूचना के मुताबिक, पैसेंजर ट्रेन भगत की कोठी रायपुर से नागपुर की ओर प्रस्थान कर रही थी। तभी मालगाड़ी और पैसेंजर आमने-सामने आ गई। सिग्नल नहीं दिख रहा था। इस एक्सिडेंट में तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor