The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रेमिका पत्नी को चरित्र शंका को लेकर हमेशा मारपीट कर प्रताड़ित करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा । जिले के हरदी बाजार चौकी क्षेत्र में हुए महिला के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। अपने प्रेमिका पत्नी की चरित्र शंका को लेकर हमेशा मारपीट और प्रताड़ित करने वाला आरोपी ही अपनी पत्नी का कातिल निकला | कुसमुंडा थाना हरदी बाजार चौकी मैं हुए हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस द्वारा प्रेसनोट जारी कर जानकारी दी है। 4 माह पूर्व राहुल बंजारे जो हरदी बाजार पुरानी बस्ती का रहने वाला है माही श्रीवास से उसका प्रेम प्रसंग चलता था जिसके बाद दोनों ने आपसी रजामंदी से विवाह कर लिए थे विवाह के बाद से ही आरोपी पति के द्वारा चरित्र शंका को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसकी सूचना लड़की के परिवार वालों को रहती थी इस संबंध में परिवार वालों ने लड़की के साथ होने वाले मारपीट और प्रताड़ना की लिखित शिकायत संबंधित पुलिस को दी गई थी।आरोपी पति के द्वारा 24.फरवरी की दरमियान रात्रि लगभग 9:00 बजे फोन के माध्यम से मृतिका की ओर से प्रार्थना को बेल्ट से मारने की जानकारी दी गई ।लेकिन आए दिन मारपीट जैसी घटनाएं होती रहती थी जिसे लेकर मृतका के परिजन के द्वारा सामान्य विवाद समझ ध्यान नहीं दिया गया | 25 फरवरी की सुबह लगभग 6:00 बजे मृतिका के बेहोश होने की जानकारी प्राप्त होने पर प्रार्थी अपनी बहन पूजा श्रीवास के साथ जाकर देखी तो मृत हालत में पड़ी मिली।मामले की की सूचना तत्काल हरदी बाजार चौकी में दी गई | हरदी बाजार पुलिस तत्काल सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई| पुलिस को मामले को समझने में देर नहीं लगी| सामान्य पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor