Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चौराहे के सिग्नल पर गाड़ी रोककर डांस करने वाले युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। रायपुर के देवेंद्र नगर चौराहे पर कार रोककर डांस करते युवकों की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। शाम के वक्त ये युवक चौराहे के सिग्नल पर गाड़ी रोककर डांस कर रहे हैं। अपने दोस्त को कार की बोनट पर बैठा कर मस्ती कर रहे हैं। उसे गोद में उठा रहे हैं। ये घटना चौराहे पर लगे पुलिस के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। एक राहगीर की कार में लगे डैशबोर्ड कैमरे में भी युवकों के बीच सड़क हुल्लड़ करने की घटना रिकॉर्ड हुई। इस मामले की ​शिकायत के बाद 19 नवंबर की शाम पुलिस ने सड़क पर हुड़दंग करने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कुणाल कुमार जैन, प्रवीण कुशवाहा, आजाद खान, एडवर्ड निकोलस नाम के युवकों को गिरफ्तार किया है। जब पुलिस की टीम इन्हें पकड़कर थाने लाई तो युवकों ने पुलिस ने अपनी करतूत के लिए माफी मांगी। पूछताछ में इन बदमाशों ने बताया कि शराब के नशे में पार्टी का मूड में सड़क पर हुल्लड़बाजी की। रायपुर पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी ट्वीटर पर अपलोड करते हुए लिखा ऐसे हुड़दंग भारी पड़ेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor