The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolice Department

पुलिस ने चाट विक्रेता को किया सम्मानित,जानिए क्या है कारण

Spread the love

जगदलपुर। आज बस्तर पुलिस ने अनुपमा चौक स्थित एक चाट विक्रेता को सम्मानित किया है। आज नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, और थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू शाम को अपने थाना हाज़ा में पेट्रोलिंग के लिए निकले थे, इसी दौरान दोनों की नज़र अनुपमा चौक पर स्थित माँ भवानी दुर्गा चाट के ठेले पर गई जहाँ एक सामान्य चाट के ठेले में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था जिससे प्रभावित होकर दोनों अधिकारी स्वयं ठेले में जाकर सीसीटीवी कैमरा और फंग्सनिंग सिस्टम को देखा गया। जिसमे चाट ठेला और आसपास का क्षेत्र कवर हो रहा था। सीएसपी, और टीआई कोतवाली ने चाट दुकान संचालक के जागरूकता की तारीफ की और वहीं सम्मान स्वरूप पुष्प गुच्छ, और स्मृति चिन्ह के तौर पर ट्राफी भी भेंट किया गया। उक्त चाट दुकान के संचालक सागर देवांगन हैं जो पिछले 3 साल से सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। बता दें कि कुछ दिन पूर्व बस्तर पुलिस द्वारा ” मिशन सिक्योर सिटी” के अंतर्गत शहर में cctv कैमरे लगाने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया था।

”सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor