Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पुलिस की नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई,1 करोड़ से ज्यादा की नशीली दवाई के साथ 6 गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक करोड़ से ज्यादा की 1.99 लाख से अधिक नशीली दवाई के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और सिटी एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने पूरे मामले का खुलासा किया है।
पुलिस ने बताया कि आजाद चौक थाना क्षेत्र के मुकुट नगर में बाइक सवार 2 युवक नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर टीम को लगाया गया। आजाद चौक इलाके से कियाजुद्दीन उर्फ विकी और जे भास्कर नाम के लड़कों को पकड़ा गया। इनके बैग में 120 अल्प्राजोलम, 144 स्पास्मो टैबलेट मिला। पूछताछ में आरोपियों ने माल सप्लाई करने वाले का नाम बताया। टीम ने पुरानी बस्ती निवासी रविन्द्र गोयल को दबोचा। उसके कब्जे से पुलिस ने 14,000 स्पास्मो टेबलेट बरामद किया। रविन्द्र अपनी कार में नशे की टेबलेट का सप्लाई करता था। रविन्द्र से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने दुर्ग से मुकेश साहू को हिरासत में लिया है। मुकेश एमआर है। नशे के समान को सभी जगह वह डिस्ट्रीब्यूट करता है। पुलिस ने 28,000 स्पास्मो टेबलेट बरामद किया है। मुकेश ने रायपुर के मोहम्मद हसन और साहिल हसन से माल खरीदने की जानकारी पुलिस को दी। मुकेश साहू को प्रतिबंधित नशीली टैबलेट रायपुर निवासी मो. हसन और उसके बेटे साहिल हसन खपाने को देते थे। जिसे वह आरोपी रविन्द्र गोयल को देता था। आरोपी मो. हसन और उसके पुत्र साहिल हसन को भी गिरफ्तार किया। पिता-पुत्र के कब्जे से 1,13,944 पीस स्पास्मो और 41,600 पीस अल्प्राजोलम प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त किया गया। रायपुर एसएसपी ने बताया कि रायपुर पुलिस की नशे के खिलाफ अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor