The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रायपुर के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, निबंध प्रतियोगिता में विजेता को मिलेगा नकद पुरस्कार

Spread the love

रायपुर। रायपुर छात्र एवं छात्राओं के लिए इस्लामिक यूथ फेडरेशन (IYF) रायपुर की तरफ से “हज़रत मुहम्मद ही आदर्श क्यों और कैसे?” इस विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारवीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के सभी वर्ग व समाज के छात्र एवं छात्राएं हिस्सा ले पाएंगे । प्रतियोगिता तीन भाषाओं हिंदी, उर्दू और अंग्रेज़ी में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों को 20 अक्टूबर से पहले पंजीयन करवाना अनिवार्य होगा और निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर होगी । पंजीयन करवाने के लिए सुबह 11बजे से शाम 4 बजे के बीच मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन बैजनाथ पारा या इस्लामिक यूथ फेडरेशन (IYF) के ऑफिस स्टेट बैंक के एटीएम के सामने राजा तालाब में संपर्क कर सकते है इसके अलावा 9406074100 इस नम्बर पर कॉल कर के भी जानकारी हासिल कर सकते है।
जीतने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, दृतीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे ।
प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये दृतीय पुरस्कार 7,500 रुपये और तृतीय पुरस्कार 5000 रुपये दिए जाएंगे इसके अलावा दस सांत्वना पुरस्कार भी होंगे ।
इस्लामिक युथ फेडरेशन रायपुर के अध्यक्ष मुहम्मद दानिश ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों की बौद्धिक व मानसिक क्षमता का विकास होता है । विद्यार्थियों में आगे बढ़ने कि इक्षा जागृत होती है । और फलस्वरूप विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण होता और समाज तरक्की करता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor