The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पॉवर सिटी वेल्फेयर सोसायटी का चुनाव संपन्न

Spread the love

“बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। पॉवर सिटी वेल्फेयर सोसायटी,रजिस्ट्रेशन नं.122202196803 के तत्वावधान में स्थानीय शॉपिंग सेंटर के प्रांगण में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई जिसमें मौजूदा प्रबंध कारिणी द्वारा चुनाव कराए जाने के प्रस्ताव को ख़ारिज करते हुए उपस्थित सदस्यों द्वारा मौजूदा प्रबंधकारी पदाधिकारियों को आगामी तीन वर्षों के लिए सर्व सम्मति से चुन लिया गया । पदाधिकारियों के नाम निम्नानुसार हैं – अध्यक्ष- पी.पी.तिवारी , उपाध्यक्ष- इकबाल अहमद, सचिव -बी.पी.कैवर्त,सह सचिव – डी.पी.साहू,कोषाध्यक्ष – के.एस.ठाकुर ,कार्यकारिणी सदस्य – बिपिन सिंह एवं योगेश साहू । बैठक के दौरान प्रबंधकारी पदाधिकारियों के सहयोग हेतु जिन सदस्यों को नामित किया गया उनमें भीष्म देव कँवर, कृष्णा मिश्रा ,ओंकारेश्वर तिवारी ,योगेश राठौर,अब्दुल रज्जाक ,विनोद मिश्रा ,विजय राठौर,अवधेश चन्द्रा एवं सी.एल.राठौरका नाम शामिल है। इस अवसर पर सोसायटी के निवर्तमान संरक्षक डॉ.माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ ,एस.के.त्रिपाठी एवं डां. पी.आर. कुंभकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। संरक्षक सुधीर रेगे पूना प्रवास पर होने के कारण उपस्थित नहीं है पाए। बैठक के दौरान सोसायटी के विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें प्रति मकान मासिक मेंटेनेंस राशि तीन सौ रुपए बढ़ाए जाने का लगभग सभी ने कर्तल ध्वनि से स्वागत किया एवं सहमति व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में सोसायटी के अध्यक्ष पी.पी.तिवारी ने सामान्य सभा के सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने के लिए सोसायटी की ओर से सभी को आभार व्यक्त किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *