The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू

Spread the love

THEPOPATLAL प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 और 12 मार्च को गुजरात का दो दिवसीय दौरा शुरू हो चुका है। कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब मोदी गुजरात में किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। एयरपोर्ट से भाजपा ऑफिस ‘कमलम’ तक 9 किमी लंबा रोड शो शुरू हो चुका है। मोदी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर 50 मंच बनाए गए है। जिसमें 4 लाख लोग जुटे हैं। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी 12 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोआ की जीत के बाद गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर दिखाई दे रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *