The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बारिश बनी मुसीबत जान जोखिम में डालकर नाला पार करके स्कूल जाते हैं पुसवाडा के छात्र-छात्राए

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। जिला मुख्यालय से 10 से 15 किमी दूरी पर स्थित ग्राम पुसवाड़ा के मारीपारा के हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को बारिश के दिनों में भारी परेशानियों का सामना कर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। दीप्ति वट्टी कक्षा दसवीं, अनु साहू कक्षा दसवीं, प्रीति यादव कक्षा दसवीं, अर्चना साहू 12वीं, लिसा कोसम नवमी, दामिनी साहू नवमी, रोमन पटेल 11वीं, दीपांशु साहू 11वी, मोनिका पटेल, शालिनी कोसमा, लोकेश्वरी नेताम सहित साला नायिका 12वीं की छात्रा नंदिता कोसमा ने चर्चा करते हुए कहा की बरसात के मौसम में नाला में जल स्तर के बढ़ने से स्कूल आने जाने में छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उस समय हम लोग स्कूल ही नहीं जा पाते शासन प्रशासन अगर इस ओर ध्यान देकर अगर पुल निर्माण करवा देते तो हम सभी छात्र-छात्राओं को परेशानी नहीं होगी। पुसवाड़ा निवासी विश्व हिंदू परिषद के खोमन साहू ने भी कहा की छात्र-छात्राओं द्वारा लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रही है। अगर पुल निर्माण हो जाता है तो स्कूली बच्चों को बरसात के दिनों में स्कूल जाने में कोई परेशानी नहीं होगी एवं किसान भाइयों को भी आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगा मगर शासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *