The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजनांदगांव व गोंदिया महा. जिलों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में राजनांदगांव व गोंदिया जिला महाराष्ट्र के सरहदी थानों के प्रभारियों की संयुक्त बैठक थाना सालेकसा महाराष्ट्र में आयोजित की गई जिसमें दोनों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व सरहदी थानों चौकियों के प्रभारी शामिल हुए । बैठक में विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व अवैध परिवहन रोकने, नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधों की रोकथाम पर आपसी समन्वय बना कर काम करने व अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में गोंदिया जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर व राजनांदगांव जिले से SDOP डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल सहित सभी थाना प्रभारी शामिल हुए भविष्य में भी इस तरह की बैठक आयोजित किए जाने पर सहमति बनी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *