The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण पीतईबंद स्कूल में शुरू

Spread the love

राजिम। समीपस्थ ग्राम पितईबंद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आज शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम दस दिवस तक इस विद्यालय में चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ खिलावन साहू कराटे मास्टर एवं उनकी बालिका डोनिषा साहू जो राष्ट्रीय स्तर तक कराटे में पहुंच चुकी है। कराटे से शासन द्वारा दी जा रही बालिकाओं को आत्मरक्षा के संबंध में विस्तार से बताया। संस्था के प्रधान पाठक श्री सुनील कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा शासन के द्वारा चलाई जा रही रानी लक्ष्मी बाई योजना से हमारे विद्यालय की बेटियों की सुरक्षा के लिए शासन को इतनी चिंता है की बेटियां अपनी रक्षा स्वयं कर सके बच्चों से कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समाज में असामाजिक तत्वों असामायिक छेड़छाड़ पर अपनी रक्षा खुद कर सके और जितना हो सके इस प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के कक्षा छठवीं सातवीं एवं आठवीं के छात्राओं को विद्यालय प्रांगण में प्रथम दिवस कराटे का अभ्यास भी कराया गया कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिका योगेश्वरी साहू ने किया।

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor