The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 4 दिन के बस्तर प्रवास पर,बस्तर में 4 दिनों तक कार्यकर्ताओं से करेगी चर्चा, 12 मार्च को होगा बस्तर आगमन

Spread the love

जगदलपुर। बस्तर के कद्दावर नेता एवं पूर्व सांसद बलीराम कश्यप की पुण्य तिथि एवं जयंती पर मंडल स्तर पर कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा तय किया गया है। 10 मार्च को पुण्यतिथि एवं 11 मार्च को जयंती मनाया जाएगा। जगदलपुर पर स्थित बलीराम कश्यप जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित की जाएगी। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 4 दिन के बस्तर प्रवास पर 12 मार्च को जगदलपुर आगमन होने जा रहा है। इसी दिन ही सुकमा रवाना होगी। वहां जिला में भाग लेने के बाद उनकी चर्चा मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी। 13 मार्च को जगदलपुर में नारायणपुर जिला एवं बस्तर जिला की बैठक मे भाग लेगी। वहां के जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेगी। 14 मार्च को बीजापुर जिले के कार्यसमिति बैठक में भाग लेगी एवं 15 मार्च को पत्रकार वार्ता के बाद हैदराबाद की ओर रवाना होगी। इस बैठक पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री किरण देव, रूप सिंह मंडावी, संतोष बाफना, डॉक्टर सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, सुधीर पांडे, विद्याशरण तिवारी, श्रीधर ओझा,योगेंद्र पांडे, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, डॉक्टर वी.एस राजपूत,नरसिंह राव, रजनीश पानीग्राही, बाबुल नाग, आशुतोष पाल, शैलेंद्र भदोरिया, राकेश तिवारी, संग्राम सिंह राणा, गणेश काले, सुरेश कश्यप, सतीश वाजपेई सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor