The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गृहमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक,46 में से 32 प्रकरण निकले राजनीतिक

Spread the love

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में सोमवार को उनके निवास कार्यालय में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और विधि विभाग से मिली अनुशंसाओं पर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी के निर्णय के लिए बैठक में चर्चा हुईं। बैठक में कुल 46 प्रकरण समिति के सामने प्रस्तुत किए गए। इनमें से 32 प्रकरणों को राजनीतिक मानते हुए इन्हें वापस लेने की अनुशंसा की गई। समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया तथा उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल उपस्थित थे। 13 प्रकरणों को बैठक में अमान्य कर दिया गया। एक प्रकरण को पुनः विवेचना के लिए वापस भेजने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित पुलिस और विधि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *