Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCNational

त्रिकुट पहाड़ के रोप-वे हादसा,सेना ने 27 श्रद्धालुओं को निकाला,21 का रेस्क्यू जारी

Spread the love

THEPOPATLAL झारखंड के देवघर में त्रिकुट पहाड़ के रोप-वे पर हादसे में 24 घंटे बाद भी 21 जिंदगियां फंसी हुई हैं। इन्हें निकालने के लिए सेना, वायुसेना और एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाला हुआ है। सोमवार दोपहर 12 बजे एमआई-17 हेलिकॉप्टर की मदद से दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। अब तक 27 श्रद्धालुओं को बचाया गया। दो लोगों की मौत हो गई।
रविवार की शाम 4 बजे हादसा तब हुआ जब पहाड़ पर बने मंदिर की तरफ एक साथ 26 ट्रॉलियां रवाना कीं। जिससे तारों पर अचानक लोड बढ़ा और रोलर टूट गया। तीन ट्रॉलियां पहाड़ से टकरा गईं। इससे दो ट्रॉलियां नीचे गिर गईं। इनमें सवार 12 लोग जख्मी हो गए और दो लोगों की मौत हो गई। उधर, बाकी ट्रॉलियां आपस में टकराकर रुक गईं। अभी कुछ ट्रॉलियां फंसी हुई हैं, जिसमें अब भी 21 श्रद्धालु सवार हैं। इनमें छोटे बच्चे और महिलाएं भी हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor