The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बर्थडे पार्टी मनाकर भतीजी के साथ वापस आ रहे स्कूटी सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर,भतीजी की मौत

Spread the love

रायपुर । बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहे एक स्कूटी सवार व्यक्ति व उसकी भतीजी को तेज रफ्तार टैंकर ट्रक ने पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। हादसें में स्कूटी स्कूटी सवार घायल हो गया तथा पीछे बैठी उसकी भतीजी की मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज कराई गई है।​
मिली जानकारी के मुताबिक EWS हाउसिंग बोर्ड कालोनी, पावर हाउस निवासी यम सायकिरण 25 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी अपनी भतीजी 18 वर्ष को स्कूटी से लेकर अपनी दीदी के यहां ग्राम पिरदा अपने दीदी के घर बर्थडे कार्यक्रम मनाने के लिये आये थे। 22 जून की शाम वापस को वापस भिलाई आते समय एनएच 53 रोड खेरीखेडी ओवर ब्रिज के उपर पहुंचे थे, उसी समय पीछे से आ रही टेंकर ट्रक क्र0 CG-07-CA-7747 का चालक अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनके स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। हादसे में प्रार्थी की भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसके पैर में चोट लगी है। घटना स्थल के पास मौजूद लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279,337,304ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor