Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

रोड एक्सीडेंट में स्कूटी सवार घायल,ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

Spread the love

दुर्ग। स्कूटी सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर लिया। ​हादसे में स्कूटी सवार को गंभीर चोट लगने पर पाटन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गुजरा जिला दुर्ग निवासी मनोज कुमार झा ने पाटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार को सुबह प्रार्थी का छोटा भाई अनिल झा अपने दो दोस्तों के साथ टीव्हीएस स्कूटी गया था,सुबह 10 बजे फोन आया कि अनील का एक्सीडेंट हो गया वह अस्पताल में भर्ती है जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा तब पता चला कि वह पाटन अस्पताल में भर्ती है। जाकर पुछने पर पता चला कि पाटन शराब भट्ठी के पास मेन रोड में तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG10-AA-1932 के चालक ने सामने से उसकी स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट में अनील के चेहरे व हाथ पैर में गंभीर चोट लगी है।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालके खिलाफ धारा 279,337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor