गुटखा का पैसा मांगने पर दुकानदार को मारा गोली,17 साल के लड़के की मौत

Spread the love

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में दो बदमाशो ने मामूली विवाद पर एक लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। दोनों बदमाश किराना दुकान में गुटखा लेने आए थे। गुटखा लिए और पैसे के लेन-देन पर विवाद हो गया। हल्ला सुनकर लड़के के माता-पिता भी बाहर निकलकर आए। इस दौरान एक बदमाश ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। विवाद और झगड़े में लड़के के माता-पिता और बहन भी घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय (43 वर्ष) किराना दुकान चलाता है। घर में उसकी पत्नी सरोजनी (39 वर्ष) अनिश अजय (17 वर्ष) और नेहा अजय (12 वर्ष) निवास करते हैं। रविवार की रात करीब 9 बजे मंगतूराम घर में खाना खा रहा था। तभी गांव के ही 2 युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे। गुटखा लेने के बाद पैसे मांगने पर दोनों युवक रौब दिखाने लगे। जिस पर विवाद शुरू हो गया।
विवाद होता देख घर वाले बाहर निकले तब दोनों बदमाश उनसे भी भिड़ गए। आरोपियों ने पहले ईंट से हमला कर दिया। हमले में मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गए। झगड़ा बढ़ने पर मंगतूराम का परिवार दोनों युवकों पर हावी होने लगा, तब एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दिया, जिससे गोली अनिश के पेट में लगी। फायरिंग होने के बाद पड़ोसी और रिश्तेदार जब तक वहां पहुंचते आरोपी युवक फरार हो गए। घायलों को तत्काल मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया, अनिश की मौत हो गई। मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी बीच -बचाव के दौरान घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.