Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

व्यय पंजी निरीक्षण नहीं कराये जाने पर प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम को कारण बताओ नोटिस जारी

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन में अभ्यर्थियों के व्यय पंजी का द्वितीय निरीक्षण नहीं कराये जाने के कारण निर्दलीय प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम को रिटर्निंग ऑफिसर सुमीत अग्रवाल द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि व्यय पंजी का द्वितीय निरीक्षण के लिए 28 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जिला व्यय सेल में उपस्थित होने हेतु पत्र जारी किया गया, साथ ही उक्त सूचना दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी गई थी, किन्तु आपके द्वारा उक्त तिथि में समय पर व्यय पंजी निरीक्षण का कार्य नहीं कराया गया। अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि इस संबंध में 24 घण्टे के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करें, साथ ही व्यय पंजी निरीक्षण से संबंधित समस्त दस्तावेजों सहित आप या आपके अभिकर्ता जिला निर्वाचन कार्यालय कांकेर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor