The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर शिक्षक से 2 लाख की ठगी

Spread the love

कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र अंर्तगत थाना बांदे के अंर्तगत रहने वाले एक शिक्षक को अज्ञात नंबर से फोन आया। उसे क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी की गई। इस घटना के बाद शिक्षक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ बांदे पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
मिली जनकारी के अनुसार बांदे थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले शिक्षक दीपेंद्र रॉय को अज्ञात नम्बर से फोन आया। उनका क्रेडिट कार्ड चालू होने व उसे बंद करने की बात आरोपी के द्वारा कहा गया। शिक्षक ने बिना सोचे समझे अपने फोन पर ओटीपी को आरोपी को बता दिया। ओटीपी के मिलते ही आरोपी ने फोन कट कर दिया। उसके बाद जब शिक्षक अपने क्रेडिट कार्ड को बंद हुआ कि नहीं ये जानने के लिये बैंक पहुंचे तो उसे पता चला कि उनके अकाउंट से 2 लाख रुपये आरोपी के द्वारा निकाल लिया गया है। 2 लाख रुपये की ठगी होने के कारण शिक्षक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। जहां पुलिस शिक्षक के रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor