The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCNational

केंद्र सरकार की धान खरीद नीति के खिलाफ दिल्ली में धरना

Spread the love

THEPOPATLAL केंद्र सरकार की धान खरीद की जो पॉलिसी है, उसका अब विरोध हो रहा है। कई किसान संगठनों के नेता राजधानी दिल्ली आए हैं और बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों के साथ धरना शुरू किया गया है। तेलंगाना के सांसदों, एमएलसी और अन्य नेताओं द्वारा आयोजित इस धरने में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी नजर आ रहे हैं।
राकेश टिकैत के साथ ही धरने में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी नजर आए। राव की पार्टी के नेताओं का कहना है कि, वे केंद्र की धान खरीद नीति के खिलाफ हैं। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहीं टीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि, अभी जो फसल खरीद की नीति है, वो सही नहीं है। हमारे किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *