The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिले में सूदखोरो का आतंक,कब होगी कार्यवाही-आप नेता समीर खान

Spread the love
“सुभाष रतनपाल जर्नलिस्ट”

जगदलपुर । जिले में सूदखोरों पर नकेल कसने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। जगदलपुर में कई परिवार सूदखोरो की प्रताड़ना से पीड़ित होकर थाने में केस दर्ज करवा रहे हैं। आप नेता समीर खान और आप पदाधिकारियों की टीम ने आज कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौपा, आप नेताओ ने पुलिस अधीक्षक से भी इस मामले को लेकर मुलाकात किए,और सूदखोरों एवम ब्याज खोरो पर कार्यवाही की मांग की।आप नेता समीर खान जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया सूदखोर गरीब परिवार एवम छोटे व्यापारी को कम ब्याज का झांसा देकर उन्हे पैसा दिया जाता हैं फिर उनसे मोटा रकम उसूला जाता हैं पैसा पूरा देने के बाद भी और भी पैसे की मांग कर परेशान किया जाता । आने वाले समय में आम आदमी पार्टी सूदखोरों का लिस्ट जिला प्रशासन को सौपेगी,आप नेता ने जिला प्रशासन से निवेदन किया की ऐसे ब्याजखोरो का लिस्ट तैयार कर उन पर दंडत्तात्मक एवम विधिसंवत कार्यवाही की मांग की हैं जिले में ब्याज का धंधा बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। यहां सूदखोर लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर डायरी सिस्टम व 10 से 20 प्रतिशत तक का ब्याज वसूल कर रहे हैं। इसके लिए वे बाकायदा रुपए उधार लेने वाले से चेक व प्रामेसरी नोट बना लेते हैं। इसके आधार पर ब्याज नहीं भरने की स्थिति में कानून का फायदा उठाकर संबंधित को परेशान करते हैं। ब्याजखोरों के दबाव में जिले में कई आत्महत्या के मामले भी सामने आ चुके हैं। जल्दी और ज्यादा कागजी कार्यवाही के बिना सूदखोरों से रुपये मिल जाने के कारण भोले-भाले लोग फंस जाते हैं। एक बार इस चक्रव्यूह में फंसने के बाद चाह कर भी उससे निकल नहीं पाते हैं। कर्ज का मूलधन तो छोड़िए, उसका ब्याज ही इतना हो जाता है कि आदमी कहीं का नहीं रहता हैं। जिला प्रशासन को इस पर जल्द से जल्द ही लिस्ट तैयार कर कार्यवाही करने की जरूरत है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष शुभम सिंह, मोहसिन खान ,गोल्डी , एजाज खान , खिरपति भारती , ईश्वर कश्यप ,राम कश्यप धरमबीर डूबे एवम पीड़ित महिलाएं आदि लोगो ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor