The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जांजगीर। जांजगीर पुलिस ने 18 साल के लड़के को झारखंड बार्डर से गिरफ्तार किया है। लड़के पर 15 साल की लड़की को अगवा करने और दुष्कर्म का आरोप है। लड़की करीब एक सप्ताह पहले घर से गायब हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया था। लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को साइबर सेल की मदद से ट्रेस किया। मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी लड़की के पिता 13 नवंबर को थाने पहुंचे। उन्होंने मामला दर्ज कराई पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि गांव का एक लड़का शंकर यादव भी गायब है। उसके ऊपर भी परिजनों ने संदेह जताया था। यह भी पता चला कि वह पहले जशपुर में काम करता था। शंकर यादव की मोबाइल लोकेशन झारखंड बार्डर पर मिली। इसके बाद पुलिस टीम को वहां रवाना किया गया। पुलिस ने उसके साथ लड़की को भी बरामद कर लिया है। लड़की का मेडिकल कराने के साथ ही बयान लिया गया है। शंकर ने भी पूछताछ में लड़की को ले जाने की बात स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो में मामला दर्ज किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *