Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार से आ रही कार ने डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ पहुंची, बाइक से जा रहे जोड़ो को मारी टक्कर; हादसे में 2 की मौत, 3 घायल

Spread the love

रायपुर /बिलासपुर। रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रविवार की दोपहर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यह घटना बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र की है ।इस घटना में दो मौत हो गई है। वहीं एक्सीडेंट में घायल उसके पति और कार सवार 2 लोगों को सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस घटना की जांच में पुलिस टिम जुट गई है। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे रायपुर – बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। कार का कंट्रोल ऐसा बिगड़ा कि वह डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा पहुंची। डिवाइडर तोड़ने से पहले कार ने अपने थोड़ा आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर संतोषी बाई यादव (28) और रतन लाल यादव (31) रायपुर की ओर जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि इस एक्सीडेंट में कार चला रहे प्रियांशु तिवारी(35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद घायल संतोषी बाई ,उनके पति और कार में बैंठी प्रियांशु की मां मंजू तिवारी(55) बहन श्रेया तिवारी (25) को तत्काल सिम्स अस्पताल रवाना किया गया है। लेकिन रास्ते में ही संतोषी बाई ने दम तोड़ दिया। कार का नंबर CG 12 R 5623 है। यह कोरबा का रजिस्ट्रेशन नंबर है, लिहाजा पुलिस ने वहां भी जानकारी भेजी है।.

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor