Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

मोपेड सवार को टक्कर मारकर भाग रहा कार सफारी वाहन से टकराया,तीन की मौत,तीन गंभीर

Spread the love

बिहार। रोहताश जिले में गुरुवार को रोड एक्सीडेंट में आल्टो कार व सफारी आमने सामने आपस में टकरा जाने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई,वहीं तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक तिलौथू थाना क्षेत्र के तिलौथू पुराना पंप के पास आल्टो और सफारी वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से अल्टो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल तीन अन्य को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी स्थिति चिंताजनक है। दो अन्य घायलों का भी इलाज के लिए सासाराम भेजा गया है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के सेवही गांव से सुनील प्रजापति के बेटे बिट्टू प्रजापति का बारात रोहतास प्रखंड के जमुआ नावाडीह जा रहा था। वही से अल्टो पर कुछ बाराती सवार होकर तिलौथू पुराना पेट्रोल पंप पर तेल लेने जा रहे थे। इसी बीच पम्प से थोड़ी दूर पहले एक मोपेड सवार को अल्टो के चालक ने टक्कर मार दी और कार लेकर तेजी से भगाने लगा। इसी दौरान पेट्रोल पंप की ओर से आ रही सफारी से कार टकरा गई, जिससे अल्टो के परखच्चे उड़ गए वही सफारी गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने किसी तरह अल्टो में फंसे सभी को बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तिलौथू पुलिस ने सभी घायलों को तिलौथू पीएचसी में इलाज के लिए ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने दो युवक और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor