The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

सुलझ सकता है ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी के पानी को लेकर विवाद

Spread the love

भुवनेश्वर। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी के पानी को लेकर विवाद चल रहा है। उसे सुलझाने की दिशा में आज का दिन बहुत बड़ा साबित हो सकता है। भुवनेश्वर से मिल रही खबरों के मुताबिक, महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल आज इस मामले पर एक बेहद जरूरी सुनवाई करने जा रहा है।
इसमें दोनों राज्य अपनी-अपनी लीगल और टेक्निकल टीमों की बातचीत का पूरा ब्योरा यानी प्रोग्रेस रिपोर्ट ट्रिब्यूनल के सामने रखेंगे।
दोनों राज्यों के बीच चल रही बातचीत काफी हद तक रंग लाई है। दोनों राज्य कई मुद्दों पर सहमत हो गए हैं। आज ट्रिब्यूनल का फोकस बचे-कुचे मुद्दों पर रहेगा। इस दौरान केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अफसरों के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।
दोनों राज्य इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि इस विवाद को बिना किसी कड़वाहट के आपस में शांति से सुलझाया जाए।
यह है मामला: महानदी के पानी के बंटवारे, उस पर बनने वाले बांधों और पानी के इस्तेमाल को लेकर दोनों राज्यों के बीच सालों से तकरार चल रही है। जब आपसी बातचीत से बात नहीं बनी, तो केंद्र सरकार ने इस विवाद को कानूनी और तकनीकी रूप से सुलझाने के लिए इस ट्रिब्यूनल (न्यायाधिकरण) का गठन किया था। महानदी दोनों राज्यों की जीवनदायिनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *