Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पंचायत विभाग के मैदानी काम-काज की हो रही है समीक्षा

Spread the love

रायपुर । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के मैदानी स्तर पर हो रहे क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा के लिए विभागीय मंत्री टी.एस.सिंहदेव सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ले रहे हैं। मंत्रालय में चल रही इस बैठक में मुख्य रूप से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), सांसद आदर्श ग्राम योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वसहायता समूहों की आजीविका और वित्तीय समावेशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, महात्मा गांधी नरेगा, लंबित न्यायालयीन प्रकरण एवं पेंशन प्रकरण और अन्य प्रशासनिक विषयों पर समीक्षा का दौर जारी है। बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास रेणु जी पिल्ले, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रसन्ना आर., आयुक्त पंचायत अविनाश चम्पावत सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor