Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गर्ल्स हॉस्टल के संचालक ने खुफिया सीसीटीवी लगाकर लड़कियों की एक्टिविटी को देखाता था,मामला दर्ज

Spread the love

दुर्ग। दुर्ग जिले में स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में संचालक भिलाई स्टील प्लांट का एक कर्मचारी ने खुफिया सीसीटीवी लगाकर रखा था। जैसे ही वहां रह रही लड़कियों को इसके बारे में पता चला तो बवाल खड़ा हो गया। संचालक ने मामले को दबाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लड़कियां नहीं मानी और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने हॉस्टल संचालक फगन लाल पवार के खिलाफ धारा 354, 66ई के तहत मामला दर्ज किया है। नेवई पुलिस ने बताया कि सेक्टर 5 निवासी फगन लाल पवार भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी है। उसका आशीष नगर में भी एक मकान है, जिसमें वह गर्ल्स हॉस्टल संचालित करता है। गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में उसने खुफिया कैमरे लगा रखे थे। इससे वह अपने ऑफिस में बैठकर या मोबाइल पर कभी भी कमरे में रह रही लड़कियों की एक्टिविटी को देखा करता था। उसके हॉस्टल में एक महीने पहले कॉलेज में पढ़ने वाली 5 छात्राएं रहने आई थीं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor